फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संस्कृत महाविद्यालय नाहन में विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

विज्ञापन
संस्कृत कॉलेज नाहन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेते एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
-सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ. विनीता पाल, एनसीसी प्रभारी डॉ. सोमदत्त शर्मा, डॉ. सुमिता शर्मा, प्रो. नरेंद्र तोमर, डॉ. सीमा वर्मा, प्रो. मोहम्मद अली, प्रो. ताराचंद, शशिपाल और राहुल सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें