फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर पंचायत राजगढ़ में दो मनोनीत सदस्योें ने ली शपथ

विज्ञापन
नगर पंचायत राजगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दो मनोनीत सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। नगर पंचायत राजगढ़ में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दो मनोनीत सदस्यों ने अपने पद की शपथ ली। उपमंडलाधिकारी राजगढ़ राजुकमार ठाकुर ने दोनों मनोनीत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
नगर पंचायत राजगढ़ वार्ड नंबर 1 से अभिषेक शर्मा और वार्ड नंबर 3 से शिव वोहरा को मनोनीत किया गया है । दोनों मनोनीत सदस्यों ने कहा कि वे नगर पंचायत के विकास में बिना भेदभाव अपना योगदान देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया और कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं | बता दें कि सात सदस्यों वाली नगर पंचायत राजगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद तख्तापलट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी तो हो गई थी लेकिन दो वर्ष पूरे होने के बावजूद मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति नहीं की जा रही थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत राजगढ़ में तीन मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान है लेकिन अभी दो सदस्यों को ही मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी , सचिव अजय गर्ग, सदस्य सुमन चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश आर्य, विक्रम ठाकुर , अनुज ठाकुर, रतन कश्यप, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा, तरुण साहनी, चंद्रमोहन शर्मा , अधिवक्ता मनीष ठाकुर, मनोनीत सदस्यों के परिजनों सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें