फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिविर में सीखे नेतृत्व निर्माण के गुर

विज्ञापन
नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
एनएसयूआई ने त्रिलोकपुर में किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एनएसयूआई सिरमौर की ओर से त्रिलोकपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न कॉलेजों से आए एनएसयूआई के 100 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने दी।

उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में छात्र राजनीति के दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार किया। उन्होंने युवाओं को बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे खड़ा किया जाए। अपनी आवाज और कॉलेज की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से कैसे उठाएं। शिविर में नारों का चयन और विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखने और छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर अपनी पैठ बनाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनदीप ने कहा कि युवाओं की जागरूकता के लिए चिट्टा के खिलाफ रली भी निकाली गई। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी युवाओं को इसी तरह के मंच प्रदान करता रहेगा, ताकि उनमें नेतृत्व के गुण विकसित किए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें