छात्रों ने नशा मुक्त समाज बनाने की ली शपथ
कफोटा में आयोजित हुई एनएसयूआई की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इकाई कफोटा की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष तनुज ठाकुर के नेतृत्व में किया। बैठक में विशेष रूप से एनएसयूआई पूर्व जिला सचिव विक्रम शर्मा मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया तथा उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान विक्रम शर्मा ने बताया कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चलाए गए संकल्प अभियान के तहत बैठकें आयोजित की जा रही हैं जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना ओर नशा मुक्त हिमाचल बनाना है।
इस अभियान के तहत छात्रों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ, समृद्ध हिमाचल के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
विक्रम शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को नशा मुक्त करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान युवाओं को नशा मुक्त समाज करवाने की शपथ भी दिलाई गई।
बैठक में कफोटा के कैंपस अध्यक्ष तनुज ठाकुर, नितिन, मयंक, अमन, तुषार, स्नेहा, मनीषा, सुलक्षण, हितैषी, निकिता, करीना, तनु, रोहित पुंडीर, रेशम, कल्पना, सोनल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।