फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नैनाटिक्कर स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों को मिला अपना रसोईघर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एसएल भट्टी के सहयोग से हुआ निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैना टिक्कर के एनएसएस स्वयंसेवियों को अपना रसोईघर मिल गया है। इससे शिविरों के दौरान खुले में खाना बनाने की परेशानी दूर होगी। रसोईघर का निर्माण सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एसएल भट्टी के सहयोग से करवाया गया है।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के लिए भोजन तैयार करने की उचित व्यवस्था के उद्देश्य से रसोईघर बनाया गया है। इसका उद्घाटन भी एसएल भट्टी ने किया। उन्होंने बताया कि भट्टी सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग करते रहे हैं। बता दें कि विद्यालय में 9 अक्तूबर से सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू होगा। शिविर में स्वयंसेवी नए रसोईघर में ही भोजन तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें