संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान बुधवार को स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर की सफाई की। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी योगराज और सविता भारद्वाज की अगुवाई में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर की सफाई।
उन्होंने स्कूल खेल मैदान और सीढि़यों में उगी घास-फूस और झाड़ियों को गैंती, फावड़े से हटाया। इसके बाद साथ लगते गांव में जाकर भी सफाई की। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने बताया कि सात दिवसीय इस शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और सेवाभाव से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है।
-संवाद