एनएसएस शिविर में सुबह क्षेत्र में निकाली प्रभात फेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। स्वयं सेवियों ने शिक्षकों के साथ क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मोहन लाल शर्मा ने सभी स्वयंसेवियों को अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद स्वयं सेवियों ने दिन में स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। बता दें कि शिविर में 13 छात्राओं और 12 छात्रों सहित 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। सात दिनों में विभिन्न सामाजिक, जागरूकता और श्रमदान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी मोहन लाल शर्मा, सहयोगी सतिन्द्र कौर और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।