भलाड़ भलौना स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ भलौना में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ उजागर सिंह तोमर, सेवानिवृत्त उप निदेशक, उद्यान विभाग जिला सिरमौर ने किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान चंद रमौल ने बताया कि इस वर्ष आयोजित शिविर में पाठशाला के 21 एनएसएस स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। सात दिवसीय यह विशेष शिविर 24 सितंबर को संपन्न होगा। शिविर में स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता गतिविधियां, श्रमदान, सामाजिक सेवा और विभिन्न सामुदायिक कार्यों का आयोजन किया जाएगा।