फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनकला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विद्यालय के 54 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शुभारंभ मौके पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इससे पहले कार्यक्रम अधिकारी हरदेव सिंह ठाकुर ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या प्रीति तंवर और एसएमसी अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा ने स्वयंसेवियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना के साथ शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य नवनीत वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी शालिनी गुरुंग, भूपिंदर सिंह, शालिनी ठाकुर, रोजी वर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें