फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्वयंसेवियों को बताई सीपीआर प्रक्रिया और मधुमेह से बचाव

विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज में डेमों के माध्यम से सीपीआर प्रक्रिया की जानकारी देते स्वास्थ्य ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में एनएसएस इकाई की ओर से सोमवार को स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवियों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रक्रिया और मधुमेह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

खंड स्वास्थ्य शिक्षक चमन सोनी ने छात्रों को आपातकालीन स्थिति में सीपीआर के महत्व, इसके चरणों और समय पर किए जाने वाले कार्यकलाप से जीवन बचाने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, जीवनशैली में सुधार और प्रारंभिक पहचान के महत्व पर भी प्रेरक और जानकारीपरक मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक प्रो. संदीप कुमार कनिष्क ने सत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण युवाओं को न केवल सतर्क और योग्य बनाता हैं बल्कि समाज के प्रति उनकी स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

.............संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें