फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आपदा प्रबंधन में डिजिटल तकनीक की भूमिका पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरूवात स्वयंसेवक विवेक ने योग का अभ्यास करवा कर की। इसके बाद टीम डीजी स्क्वायड ने एनएसएस गीत गाया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके बाद प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में भाषण स्पर्धा आयोजित हुई। इसमें प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। अंत में तनु ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दोपहर पूर्व स्वयंसेवकों ने बनोग क्षेत्र में स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाया। दोपहर के बौद्धिक सत्र में एनएसएस सलाहकार एवं सहायक आचार्य (भूगोल) प्रो. देवेंद्र शर्मा ने आपदा प्रबंधन में डिजिटल तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका.., विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल साधन, जैसे प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, मोबाइल ऐप एवं जीआईएस तकनीक, आपदाओं की पूर्व तैयारी, त्वरित सूचना प्रसारण तथा राहत कार्यों के समन्वय में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन


एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि सायंकालीन सत्र में कैंप फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें सिरमौरी लोक गीतों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें