फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भगानी स्कूल में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भगानी स्कूल में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्यातिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा रहे। उन्होंने सेवा योजना के स्वयं सेवकों को जीवन में उच्च आदर्श अपनाने की शिक्षा प्रदान की और उन्हें देश का भविष्य बताते हुए राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तैयार रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व एनएसएस प्रभारी अनिता ठाकुर और लायक राम कांटा की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्वयं सेवी छात्रा सिमरन शर्मा ने सात दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रवक्ता डाॅक्टर गोपी चंद शर्मा और सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी लायक राम कांटा ने एनएसएस के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, अनिता ठाकुर, डॉ. गोपी चंद शर्मा, जतिंद्र कौर कोहली, सारिका गुप्ता, राजेश पुंडीर, जय प्रकाश, गुरमीत सिंह, अश्वनी कुमार, मधु चौधरी, गुरजीत सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें