फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मोहित को चुना शिविर का सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
बनकला स्कूल में स्वयं सेवी छात्रा को सम्मानित करते मुख्यातिथि विनोज शर्मा। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


बनकला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के 41 बच्चों ने भाग लिया। समापन समारोह में समाजसेवी और प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोज शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि प्रधानाचार्य प्रीति तनवर विशेष रूप से मौजूद रहीं।

उप-प्रधानाचार्य नवनीत वर्मा ने मुख्यातिथि और सभी आमंत्रित अभिभावकों का स्वागत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हरदेव सिंह ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों पर व्यापक प्रकाश डाला। छात्र वर्ग में तरुण कुमार और छात्रा वर्ग में रजनी गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि मोहित कुमार को शिविर के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विनोज शर्मा ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया और बच्चों को अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के लिए उपहार स्वरूप 11 हजार रुपये भी प्रदान किये। इस मौके पर पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें