फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डूंगाघाट-बागथन और बनाड-गागल शिकोर सड़क के एक महीने में ही उखड़े पैचवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
डूंगाघाट-बागथन और बनाड-गागल शिकोर सड़क के एक महीने में ही उखड़े पैचवर्क
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठेकेदार की मंशा पर उठाए सवाल, बोले- हर बार ठंड में ही क्यूं होता है कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता के गृह क्षेत्र बागथन को जोड़ने वाली डूंगाघाट-बागथन सड़क पर लगे पैच वर्क एक महीने के भीतर ही उखड़ने लग गए हैं। इस कारण लोगों में व्यापक रोष पनपा हुआ है।
लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी पैच वर्क लगने का आवाजाही कर रहे लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा बनाड-गागल शिकोर सड़क के बीच में भी जो पैच वर्क किया गया था, वह भी एक महीने के भीतर ही उखड़ना शुरू हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने दोबारा काम करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बागथन पंचायत के उपप्रधान अनूप ठाकुर, विजय पाल, रमेश शर्मा, राजेश कुमार, प्रतिज्ञा पाल, सुरजन सिंह, रोशन लाल व देव स्वरूप शर्मा ने बताया कि विभाग के माध्यम से जिस ठेकेदार को यह कार्य दिया था उसने नवंबर माह में पैच वर्क का कार्य किया। मौसम ठंडा होने के कारण पैच वर्क में लगाई गई बजरी जगह-जगह से उखड़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब पैचवर्क करना ही था तो गर्मी में क्यों नहीं किया गया। सरकार के लाखों रुपये को हर साल इसी तरह से चूना लगाया जाता है क्योंकि अधिकतर सड़कों पर जो पैच वर्क होता है वह अक्तूबर नवंबर में किया जाता है। ज्यादा ठंड पड़ने के कारण यह पैचवर्क ज्यादा समय नहीं ठहरते जिस कारण बार-बार यह लगाने पड़ते हैं।
विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस कौंडल ने बताया कि सड़क पर लगाए गए पैचवर्क की जांच की जाएगी, यदि पैच वर्क उखड़े हैं तो उसे दोबारा लगाया जाएगा।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें