फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रयोगात्मक परीक्षा देने को अब दूसरे स्कूल नहीं जाएंगे विद्यार्थी

Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में दो करोड़ रुपये से तैयार हो रही विज्ञान प्रयोगशाला
विज्ञान प्रयोगशाला के साथ स्कूल में चल रही कमरों की कमी भी होगी दूर, बनेंगे तीन हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बता दें कि दो करोड़ से बनने वाली विज्ञान प्रयोगशाला के साथ ही स्कूल के तीन हाल नुमा कमरों का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 66 लाख रुपये का अलग से बजट निर्धारित किया गया है। इन कमरों के बनने से मोगीनंद स्कूल में अधिक बच्चों वाली कक्षाओं का संचालन करना आसान हो पाएगा।
विज्ञापन

सनद रहे कि स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला न होने से मेडिकल और नॉन मेडिकल के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए उनको 15 से 20 किलोमीटर दूर दूसरे स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है।
छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए स्कूल में डेढ़ दशक से विज्ञान प्रयोगशाला बनाने की पुरजोर मांग की जा रही थी। विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन की इस मांग को देखते हुए पूर्व सरकार ने सितंबर 2022 में मोगीनंद स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला बनाने के लिए दो करोड़ रुपये और तीन हाल नुमा कमरों के लिए भी 66 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
नाहन के तत्कालीन विधायक डा. राजीव बिंदल ने 28 सितंबर 2022 को मोगीनंद स्कूल में बनने वाली विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद भी इस विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। ऐसा स्कूल परिसर में भूमि की कमी होने के कारण हुआ था। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति ने एसएमसी सदस्यों की बैठक बुलाई और पार्क वाली भूमि में विज्ञान प्रयोगशाला बनाने पर सहमति जताई। इसके बाद इस विज्ञान प्रयोगशाला भवन निर्माण का कार्य शुरू हो पाया। सुस्त गति से शुरू हुए विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण कार्य अब पूरी रफ्तार से चल रहा है।
प्रयोगशाला बनने से होगा ये लाभ
वर्तमान में विज्ञान प्रयोगशाला न होने से विज्ञान संकाय के जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान के प्रैक्टिकल के लिए 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय नाहन के स्कूलों में जाना पड़ रहा है। यहां विज्ञान प्रयोगशाला बनने से विद्यार्थियों को दूसरे स्कूलों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। यही नहीं यहां विज्ञान संकाय का एक अलग खंड भी बन जाएगा।
विज्ञापन

...
31 मार्च तक पूरा करने का प्रयास
लोक निर्माण विभाग नाहन के एक्सईएन आलोक जुनेजा ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद की विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें