फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्कूल देरी से पहुंचने और ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर जेबीटी शिक्षक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सतौन (सिरमौर)। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की समयबद्धता और कार्यप्रणाली को लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। स्कूल देरी से पहुंचने और निर्धारित निर्देशों के बावजूद ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न करने के मामले में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा नाहन राजीव ठाकुर ने शिक्षा खंड सतौन के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला परवा-लावागो में तैनात जेबीटी शिक्षक अजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने शिक्षक से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया मंचों, समाचार चैनलों और ऑनलाइन उपस्थिति रिकॉर्ड की जांच के दौरान शिक्षक के स्कूल देरी से पहुंचने का मामला सामने आया। विभाग ने इसे शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला मानते हुए कर्तव्यों के प्रति लापरवाही माना है।
विज्ञापन

वहीं, पिछले एक महीने के स्विफ्ट चैट एप पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि शिक्षक ने उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई दिनों तक अपनी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं की। रिकॉर्ड के अनुसार, 23, 27 और 28 अक्तूबर और 4, 5, 6, 7, 10 और 16 नवंबर 2026 को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा 21 अक्तूबर और 2 नवंबर को शिक्षक के स्कूल देरी से पहुंचने का मामला भी सामने आया।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचना और नियमित रूप से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना प्रत्येक शिक्षक की अनिवार्य जिम्मेदारी है। इन निर्देशों की अवहेलना को विभाग ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ), सतौन के माध्यम से संबंधित शिक्षक को नोटिस तामील करवाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक को नोटिस प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर देरी से स्कूल पहुंचने और ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न करने के संबंध में अपना पक्ष रखना होगा। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित नियमों के तहत बिना किसी अतिरिक्त सूचना के विभागीय कार्रवाई की जाएगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें