फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यमुना में लापता पांवटा साहिब के कारोबारी का अब तक नहीं चला कोई पता

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकल गोताखोर टीम का मंगलवार को भी यमुना नदी में सर्च अभियान जारी
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने सहारनपुर व यमुनानगर के प्रशासन-पुलिस से भी संपर्क साधा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना नदी में लापता पांवटा साहिब के कारोबारी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घर से पूजन सामग्री यमुना में प्रवाहित करने निकले शहर के वार्ड-12 निवासी निखिल गुप्ता (54) संदिग्ध परिस्थितियों से लापता है। मंगलवार को भी आधा दर्जन स्थानीय गोताखोर टीम सुबह से दोपहर तक सर्च अभियान चलाती रही। लेकिन, अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं नहीं लग सका है।

निखिल के परिजनों ने बताया था कि यमुना में पूजन सामग्री प्रवाहित करते समय संभवत पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गए। अपनी ऑल्टो कार से घर से निकले थे। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उनकी कार कन्या स्कूल के समीप खड़ी मिली। कार अंदर से लॉक थी तथा चाबी और फोन भी अंदर ही नजर आ रहे थे। इसके बाद निखिल के बेटे अभिनव गुप्ता पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

यमुना बैरियर पुल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुल की ओर जाते हुए परिजनों ने निखिल गुप्ता को पहचान लिया था। नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को करीब आधा दर्जन स्थानीय गोताखोरों को सर्च अभियान शुरू किया। मंगलवार को भी यमुना बैराज से बहराल तक तलाश की गई है। नदी का जलस्तर काफी अधिक होने से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि पड़ोसी राज्यों के यमुनानगर व सहारनपुर प्रशासन से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। हथनीकुंड समेत नदी क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। पांवटा साहिब की स्थानीय गोताखोर टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें