डाकघरों से बैरंग लौटे लोग, नहीं हुआ कामकाज
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश के सभी डाकघरों में शनिवार को व्यवस्थाएं ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को डाकघरों से निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि सभी डाकघरों को खुला रखा गया, लेकिन वहां किसी भी प्रकार का लेनदेन, पत्र व पार्सल आदि का पंजीकरण नहीं हुआ। न ही लोगों के खातों में पैसे जमा व निकाले जा सके।
दरअसल, पूरे प्रदेश के डाकघर को रोल आउट किया गया है ताकि तकनीक में सुधार करके उपभोक्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ कर बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। डाकपाल अमर सिंह चौधरी ने बताया कि रोल डाउन के कारण डाकघर में शनिवार को किसी भी प्रकार का लेनदेन पत्रों का पंजीकरण नहीं हो पाया। इसके लिए बाकायदा पहले विभाग की ओर सूचित किया गया है।
...संवाद