फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा में नहीं होगा रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
माजरा में नहीं होगा रामलीला का मंचन
विज्ञापन

श्रीरामलीला दशहरा कमेटी ने लिया श्रीराम कथा करवाने का फैसला
सैनवाला मैदान में 12 अक्तूबर को दशहरे पर होगा रावण दहन और 13 को दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा में पिछले 77 वर्षों से लगातार रामलीला मंचन किया जा रहा था लेकिन इस बार रामलीला का मंचन नहीं होगा। पिछले कुछ वर्षों से दर्शकों की संख्या लगातार कम हो रही थी। रामलीला दशहरा कमेटी माजरा, व्यापार मंडल और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से श्रीराम कथा करवाने का फैसला लिया है। हालांकि सैनवाला मैदान में 12 अक्तूबर को दशहरा मेला और रावण का दहन होगा। 13 अक्तूबर को विशाल दंगल भी आयोजित होगा।


बता दें कि माजरा में वर्ष 1947 से रामलीला मंचन करवाया जा रहा था। इसमें आसपास के दूर-दूर गांवों के लोग रामलीला मंचन पर उमड़ते थे। पिछले कुछ वर्षों से दर्शकों की संख्या लगातार कम हो रही थी। इसके चलते एक संयुक्त बैठक में इस बारे में रामलीला मंचन नहीं करवाने का फैसला लिया। हालांकि दशहरा तथा दंगल समेत मेला आयोजन कार्यक्रम पहले की भांति ही होंगे।
विज्ञापन

श्री रामलीला दशहरा कमेटी माजरा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, महासचिव कुलदीप खंडूजा व अमित गुप्ता ने बताया कि इस बार माजरा में रामलीला का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस बार स्थानीय लोगों की मांग पर राम कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। रामकथा का युगल चरण किंकर श्रद्धेय श्री पुनीत भक्तमाली जी महाराज के द्वारा श्रीराम का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि दशकों से माजरा का दशहरा मेला काफी प्रसिद्ध रहा है। माजरा में दशहरा मेला पहले की भांति ही धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री रामलीला मंच माजरा में श्रीराम कथा 3 अक्तूूबर से रोज दोपहर 3 बजे से शुरू की जाएगी। वहीं, 12 अक्तूबर को सैनवाला मैदान में दशहरा मेले का आयोजन और रावण दहन किया जाएगा। 13 अक्तूबर को सैनवाला मैदान में ही विशाल दंगल में विभिन्न राज्यों के पहलवान पहुंचेंगे। श्री रामलीला दशहरा कमेटी माजरा एवं समस्त ग्रामवासी माजरा ने श्रीराम कथा आयोजन में आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं को कथा श्रवण व भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचने का आह्वान किया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें