फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चौथे दिन मेला बाजार में नहीं हुई खरीदारी

विज्ञापन
रेणुकाजी मेला समाप्त होने के बाद तयअवधि में दुकानदारों द्वारा समेटा गया सामान। संवाद
विज्ञापन
60 फीसदी से अधिक व्यापारी लौटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के समापन के बाद भी मेला मैदान में डटे व्यापारियों को आखिरकार दुकानें समेटनी पड़ीं। शनिवार को मेले के चौथे दिन बाजार में कोई खरीदारी नहीं हुई। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद 60 फीसदी से अधिक व्यापारी सामान समेटकर घरों को लौट गए। शेष दुकानदारों को भी शनिवार रात तक मैदान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार देर शाम प्रशासनिक टीम ने व्यापारियों को मैदान खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद शनिवार सुबह से ही दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदार चोरी-छिपे सामान बेचने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोककर दुकानें बंद करवा दीं और फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि शनिवार को किसी भी व्यापारी को व्यावसायिक गतिविधियां करने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन की टीम लगातार निगरानी करती रही। रविवार को मेला मैदान की पूरी सफाई करवाई जाएगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें