हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन के वरिष्ठ नागरिक प्रीतम चौहान ने लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर में लोगों को गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं। आरोप है कि एक तो कई-कई दिन बाद सिलिंडर लेकर डिलिवरी मैन आ रहे हैं और फिर भी सिलिंडर नहीं दिये जा रहे हैं।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक प्रीतम चौहान ने बताया कि उन्होंने 12 दिन पहले सिलिंडर बुक करवाया था। मंगलवार को सिलिंडर वाली गाड़ी उनके इलाके में पहुंची भी। उनको भी डिलीवरी मैन ने घर आकर बताया कि अपना सिलिंडर ले लो। जब वह पैसे लेकर मौके पर पहुंचे तो कहा गया कि सिलिंडर खत्म हो गए।
उन्होंने कहा कि जब उनका सिलिंंडर आया था तो खत्म कैसे हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिलिंडर देने में धांधली बरती जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस मामले में पारदर्शिता लाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संवाद