फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों गांवों में नहीं पहुंचे मोबाइल सिग्नल

Sun, 21 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन और रेणुका विस के अंतर्गत आने वाली धगेड़ा, थानाकसोगा, कांडो कांसर व बिरला पंचायत के दर्जनों गांवों में मोबाइल फोन के सिग्नल नहीं है जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त पंचायतों में किसी भी मोबाइल कंपनी के सिग्नल नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को जरूरी कॉल करने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।

धारटीधार नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष किशोरी लाल, सचिव अरुण पाल, मुख्य सलाहकार राजेंद्र सिंह, दीपराम, अर्चना, सुरेश, शिवानी, संजय, चमन, रामपाल, रणदीप, वीरेंद्र, कमलेंद्र, अरुणपाल आदि ने बताया कि 21सवीं सदी का युग आईटी युग है। भारत सरकार भी जब कनेक्टिंग इंडिया का नारा दे रही है। ऐसे में जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती पंचायतों में किसी भी कंपनी के सिग्नल नहीं है। यहां के बाशिंदे नेट व मोबाइल जैसी सुविधा से वंचित हैं। एक कॉल के लिए दो-दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि पंचायत बिरला के गांव भाम्भी-बनोहत, ठंडोली, कसोगा, धगेड़ा पंचायत के गांव डेबरी, टिक्करी, चंबा शील, कांडो कांसर के गांव बायला, डबरोग, समेत धारटीधार क्षेत्र के दर्जनों गांव आज भी मोबाइल सिग्नल की तलाश में है। उन्होंने बताया कि सिग्नल न होने से यहां के स्थानीय निवासी अपने फोन सहित नेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सिग्नल न होने के कारण जरूरी सूचनाओं से भी स्थानीय निवासी वंचित हैं। धारटीधार नवनिर्माण मंच ने जिला प्रशासन से सरकार से मांग उठाई कि इस बारे शीघ्र ध्यान दिया जाए तथा क्षेत्र में अधिक रेंज के मोबाइल टॉवर लगाए जाएं ताकि लोगों को नेट व मोबाइल का लाभ प्राप्त हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें