फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बरसात के बाद मरम्मत को तरस रहा क्षतिग्रस्त पांवटा यमुना पाथ

विज्ञापन
बरसात के बाद क्षतिग्रस्त पांवटा साहिब का यमुना पॉथ । संवाद
विज्ञापन
बरसात के बाद मरम्मत को तरस रहा क्षतिग्रस्त पांवटा यमुना पाथ
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त इस मार्ग पर सायंकाल की सैर करने वालों को रहता हर पल खतरा

वर्ष 2017 में 75 लाख रुपये के बजट से तैयार किया गया था यमुना पाथ मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। करीब आठ वर्ष पहले यमुना नदी किनारे सैर करने के लिए यमुना पाथ (मार्ग)का निर्माण किया गया है। करीब 75 लाख खर्च कर मार्ग का निर्माण हुआ था। शहर में यमुना नदी किनारे भ्रमण के बेहतरीन मार्ग बन कर तैयार हुआ था। इसमें पौधरोपण, दीवारों पर बेहतरीन पेंटिंग समेत सौंदर्यीकरण में कई स्थानीय संस्थाओं ने सहयोग किया लेकिन पिछली बरसात में ये मार्ग दो स्थलों पर बुरी तरह टूट चुका है। इसकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही है जिससे सायंकाल में भ्रमण करने वाले शहर के लोगों को हादसे का खतरा भी बना रहता है।

पांवटा साहिब निवासी भरत राणा, पंकज भटनागर, सुशील शर्मा, अशरफ अली, अनिल शर्मा, मंजीत सिंह, अच्छर सिंह व सुनील चौधरी ने बताया कि लाखों बजट खर्च कर इस मार्ग का निर्माण किया गया है। एनएच व अन्य मार्गों पर बढ़ते वाहनों की रेलम पेल के चलते हादसों की आशंका ज्यादा रहती है। शहरी क्षेत्र में एनएच पर सैर करने के दौरान कई लोग हादसों का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

इसलिए पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के कार्यकाल में करीब 75 लाख बजट से यमुना नदी किनारे पर बेहतरीन यमुना मार्ग निर्माण करवाया गया जिसके चलते सबसे ज्यादा बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को इस मार्ग पर प्रात: व सायंकाल सैर करने की सुविधा मिली क्योंकि इस मार्ग पर किसी भी तरह के वाहनोंं का आवागमन बंद कर दिया गया था। एनएच-07 गोविंदघाट बैरियर से लेकर आस्था के केंद्र प्रमुख गुरुद्वारा साहिब व श्री राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर तक पैदल सैर व आवागमन के लिए बेहतर मार्ग हो गया था। पिछले बरसात में इस मार्ग के दो स्थलों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर भी मरम्मत नहीं हो सकी है जिससे शाम के समय सैर करने आने वाले बुजुर्गों को सबसे ज्यादा हादसे की खतरा बना रहा है।

बाक्स...-

अभी तक नगर परिषद को हैंडओवर नहीं किया : निर्मल कौर

- नगर परिषद पांवटा की अध्यक्ष निर्मल कौर, कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार व बारुराम शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से यमुना पॉथ का निर्माण कार्य हुआ था। विभाग ने अभी तक इसे हैंडओवर नहीं किया है। बरसात में मार्ग को क्षति के उपरांत मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को लिखा गया था।
विज्ञापन




-बाक्स...

कार्य पूरा होने पर यूसीसी सर्टिफिकेट दे दिया : कनिष्ठ अभियंता

- लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि यमुना पॉथ योजना कार्य पूरा होने के बाद नगर परिषद पांवटा को यूसीसी सर्टिफिकेट दे दिया गया था।

संवाद

बरसात के बाद क्षतिग्रस्त पांवटा साहिब का यमुना पॉथ । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें