फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दौर में बत्ती गुल, कामकाज ठप

Tue, 27 Dec 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संगड़ाह
विज्ञापन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
संगड़ाह इलाके में लोग बिजली की आंखमिचौनी से परेशान हैं। बार-बार बत्ती गुल होने से बैंकों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सोमवार को भी यहां ऐसे ही हालात देखने को मिले। सुबह 10 से लेकर दोपहर बाद एक बजे तक बिजली गुल रही। इसके चलते बैंकों में लेनदेन ठप रहा। शनिवार और रविवार को दो दिन का अवकाश होने की वजह से सोमवार को हरिपुरधार के एकमात्र यूको बैंक शाखा में लेन-देन के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन


बिजली गुल होने के कारण दोपहर बाद एक बजे तक बैंक में कोई भी कामकाज नहीं हो सका। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों को पांच घंटे से भी अधिक समय तक लाइनों में ही खड़े रहना पड़ा। ठंड से बेहाल लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस वजह से विद्युत बोर्ड के खिलाफ लोगों में भारी रोष दिखा। रोजाना लगने वाले पावर कटों से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही क्षेत्र में पावर कटों का सिलसिला शुरू हो जाता है।

शाम को 6 से लेकर 8 बजे तक गिरिपार क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों में अंधेरा छा जाता है। यह सिलसिला पिछले 15 दिन से लगातार जारी है। इन दिनों क्षेत्र में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। शाम के समय रोजाना लगने वाले पावर कटों से बच्चों को पढ़ाई करने में भी दिक्कत हो रही है। उधर, इस संदर्भ में पनोग में तैनात कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को सुबह सोलन ग्रिड में खराबी आ गई थी। इससे यह समस्या पैदा हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद ग्रिड में आई खराबी को दुरुस्त कर दिया गया था। इसके बाद समूचे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते पावर कट लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें