फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में नहीं पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित

Sat, 21 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लगभग 45 हजार की आबादी और पानी महज 28 लाख लीटर। किस गली-मोहल्ले में कब पानी आएगा, इसका कोई तय समय निर्धारित नहीं है। पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित नहीं होने की वजह से शहरवासी सुबह पांच बजे उठकर पानी का इंतजार कर रहे हैं। पानी की सप्लाई भी नाममात्र होने से शहर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



नाहन शहर में प्रचंड गर्मी में पानी का घोर संकट पैदा हो गया है। इससे आईपीएच की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर में खैरी एवं नहर स्वार दो पेयजल योजनाओं से पानी की सप्लाई हो रही है। प्रतिदिन लगभग 28 लाख लीटर पानी मुहैया करवाया जा रहा है। जबकि जरूरत करीब 70 लाख लीटर की है यानी जरूरत के अनुसार 50 प्रतिशत पानी भी लोगों को मुहैया नहीं हो रहा। इस वजह से पानी की राशनिंग करनी पड़ रही है लेकिन बिजली की वोल्टेज कम ज्यादा होने की वजह से समय भी निर्धारित नहीं हो पा रहा है।


किस इलाके में किस समय पानी आएगा इसकी किसी को जानकारी नहीं होती। लोग सुबह पांच बजे ही पानी भरने के लिए उठ जाते हैं। सार्वजनिक नलों के बाहर बर्तनों की लंबी लाइन लगा ली जाती है। हालात ऐसे हैं कि कई बार तो लाइन के अंत में रखे बर्तन भरने से पहले ही पानी नल से गायब हो जाता है।
विज्ञापन


बॉक्स के लिए--
क्या कहते हैं शहरी
शहर के छोटा चौक, बड़ा चौक आदि इलाकों में इन दिनों पानी की कमी चल रही है। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। डीआर राणा, मणि देवी, सुरेश ने बताया कि पानी आने का समय निर्धारित नहीं है। वह पांच बजे उठकर पानी का इंतजार करते हैं। कई बार तो शाम तक पानी आता ही नहीं। उनके अनुसार पानी छोड़ने का समय निर्धारित होना चाहिए।
बिजली वोल्टेज से बनी समस्या
विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर में वर्तमान समय में 14 छोटे एवं बड़े वाटर टैंक के माध्यम से पानी की सप्लाई हो रही है। बिजली की वोल्टेज कम ज्यादा होने से दिक्कत हो रही है। पानी पूरी तरह से लिफ्ट नहीं हो पा रहा। इसी वजह से पेयजल सप्लाई का टाइम भी फिक्स नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें