फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दो वर्ष पहले सब डिपो पांवटा का फट्टा टांग दिया, सुविधाएं देना भूले

विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम के पांवटा साहिब अड्डा परिसर में लाखों की लागत से बने सार्वजनिक शौचालयों म
विज्ञापन
दो वर्ष पहले सब डिपो पांवटा का फट्टा टांग दिया, सुविधाएं देना भूले
विज्ञापन

बस पार्क करने को पर्याप्त सुविधा नहीं, पुराना शेड हटता से बढ़ती जगह

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम सब डिपो पांवटा साहिब का दर्जा दे दिया गया लेकिन पहले पूर्व भाजपा सरकार और अब वर्तमान कांग्रेस की प्रदेश सरकार और निगम सुविधाएं प्रदान नहीं कर पा रही है।
स्टाफ बढ़ाना तो दूर स्टाफ की कमी के चलते कई रूट बंद हो रहे हैं। बसों को पार्क करने के लिए परिसर में पर्याप्त स्थल नहीं है। लाखों लागत से बने आधुनिक शौचालयों में दो वर्षों से ताले लटके हैं।
विज्ञापन

इससे देशभर से पहुंचने वाले यात्रियों व आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
बता दें कि पूर्व भाजपा की सरकार के समय हिमाचल पथ परिवहन निगम सब डिपो पांवटा साहिब का 25 सितंबर 2021 को विधिवत शुभारंभ किया गया था।
हैरानी इस बात ही है कि सब डिपो में आज तक भी कोई कोषाध्यक्ष- यातायात प्रबंधक पद तक नहीं भरा गया है। आज भी मशीनों और नकदी को नाहन डिपो में जाकर जमा करवाना पड़ रहा है। डिपो की बसों में कोई खराबी आने पर भी मरम्मत करवाने बसें नाहन वर्कशॉप भेजी जा रही हैं।
यहां परिचालक के पद रिक्त होने पर डिपो की यमुनानगर जाने वाले दो बस रुट, पांवटा से किलौड़ और पांवटा से देहरादून प्रभावित हो रहे हैं। इससे प्रतिदिन निगम को 25 से 30 हजार की चपत लग रही है। यहीं नहीं बल्कि करोड़ों की लागत से बने नए बस अड्डा भवन में लाखों खर्च कर महिलाओं व पुरुषों के लिए आधुनिक सार्वजनिक शौचालय तैयार करवा दिए गए लेकिन सीवरेज लाइन में दिक्कतें आने पर पिछले दो वर्षों से शौचालयों में ताले लटके हुए हैं।
एचआरटीसी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की डेढ़ सौ से अधिक बसें पांवटा पहुंचती हैं लेकिन दिन के समय इन बसों को ठीक से पार्किंग नहीं मिल पाती है। पिछले दो वर्षों से पुराना शेड तक नहीं हटाया जा सका है। ये शेड हटाता तो दर्जनों बसों को पार्किंग सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन राकेश कुमार ने कहा कि हाल ही में उन्होंने पदभार संभाला है। पूरी जानकारी एकत्रित की जाएगी। आम जनता को होने वाली दिक्कतों व समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
संवाद

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पांवटा साहिब अड्डा परिसर में लाखों की लागत से बने सार्वजनिक शौचालयों म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें