फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खस्ताहाल सामुदायिक भवन में चल रहा मिडल स्कूल ढाब पिपली

विज्ञापन
बदहाल सामुदायिक भवन जहां चल रहा मिडल स्कूल ढाब पिपली। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


स्कूल खुला तो प्राथमिक स्कूल से कुर्सी और आंगनबाड़ी केंद्र से लिया गया था मेज

चंद रोज पहले उद्योगमंत्री की पत्नी ने दान की चार कुर्सियां, मेज और टाट पट्टी

स्कूल का रिकाॅर्ड रखने के लिए भी गांव के एक व्यक्ति ने लाकर दिया है बाॅक्स

राजपाल शर्मा

सतौन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के अंतर्गत आने वाला मिडल स्कूल ढाब पिपली पांच सालों से गांव के सामुदायिक भवन में चल रहा है। स्कूल का अपना कोई भवन नहीं है। न ही किसी प्रकार की ग्रांट ही स्कूल को मिली। इसके चलते यह स्कूल पांच सालों से सामुदायिक भवन में चल रहा है। खेदजनक बात ये है कि सामुदायिक भवन की दशा भी बदहाल है।

इस स्कूल में दुर्गम क्षेत्र ढाब पिपली गांव की अनुसूचित जाति वर्ग के 15 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में सामुदायिक भवन में न तो लाइट है और न ही दूसरी किसी प्रकार की सुविधा। ये कहना गलत नहीं होगा कि इस खस्ताहाल भवन में कक्षाओं का एक साथ संचालन महज खानापूर्ति तक सिमटा हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि जून 2021 में पूर्व भाजपा सरकार ने कांटी मशवा पंचायत के दुर्गम क्षेत्र ढाब पिपली गांव की हरिजन बस्ती में मिडल स्कूल खोला था। स्कूल खोलने से पहले किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं की। जब स्कूल खोला गया तो उस समय स्कूल के लिए कुर्सी गांव में चल रही प्राथमिक पाठशाला और एक मेज आंगनबाड़ी केंद्र वालों ने लाकर दिया था।

इस बात को पांच साल बीत चुके हैं। इतने लंबे अर्से के बाद भी स्कूल को न तो अपना भवन मिला और न ही दूसरी किसी प्रकार की सुविधा ही नसीब हुई। चंद रोज पहले ही स्कूल के लिए चार कुर्सियां, एक मेज और बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की पत्नी ने दान की है। यहां हालात इतने बदतर हैं कि स्कूल का रिकाॅर्ड रखने के लिए एक अलमीरा तक नहीं है। गांव के एक व्यक्ति ने स्कूल में एक बक्सा दिया है, जिसमें रिकाॅर्ड रखा जा रहा है।
विज्ञापन


एसएमसी प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि यह पिछड़े क्षेत्र का स्कूल है, सरकार को स्कूल भवन के लिए ग्रांट उपलब्ध करवानी चाहिए। स्कूल प्रभारी धनबीर सिंह ने कहा कि स्कूल को पांच हजार रुपये अनुदान राशि मिली है। इससे अलमीरा तक लेना मुश्किल है। स्कूल की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

संवाद

बदहाल सामुदायिक भवन जहां चल रहा मिडल स्कूल ढाब पिपली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें