सीईटीपी प्लांट के पाइप से ट्रीट होकर निकल रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-11 की एकता कालोनी में दूषित पानी पहुंच रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पिछले एक माह से दिक्कतें हो रही हैं। कालोनी के लिए पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन कहीं से लीकेज है जिस वजह से बदबूदार पानी पहुंच रहा है। परेशानी से जूझ रहे करीब डेढ़ दर्जन परिवारों ने आईपीएच के एसडीओ से समस्या दूर करने की गुहार लगाई है।
साथ ही कहा कि बुधवार तक व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
एकता कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार, हरजिंद्र सिंह, राकेश कौशल व एस अंसारी ने कहा कि एक माह से बीच-बीच में गदला पानी आ रहा है। बदबूदार पानी के सैंपल आईपीएच ऑफिस में भी भेज दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के कर्मियों को कई बार सूचित किया गया लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो ही है। इसके बाद सोमवार को कालोनी के लोगों ने आईपीएच विभाग के एसडीओ कार्यालय में जाकर दूषित, मटमैले व बदबूदार पानी के सैंपल सौंपे हैं। एकता कालोनीवासियों ने पेयजल लाइन ठीक करवाने की मांग रखी है।
उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि कालोनी वासियों की शिकायत मिली है। शीघ्र ही उपभोक्ताओं की दिक्कत को दूर करवा दिया जाएगा।
--------------------------