फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनएमएमएस परीक्षा में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह, 227 में से 218 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में बने परीक्षा केंद्र से छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संव
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


शमशेर स्कूल नाहन में बनाया परीक्षा केंद्र, सुबह से जुटने लगे थे विद्यार्थी और अभिभावक
दो सत्रों में हुई परीक्षा, पहले मानसिक योग्यता तो दूसरे में शैक्षिक योग्यता का परखा गया स्तर
सफल विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर माह मिलेंगे 1000 रुपये, चार साल में 48 हजार की छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), सोलन की ओर से आयोजित इस परीक्षा में शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन स्थित परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 227 विद्यार्थियों में से 218 ने परीक्षा दी। दूरदराज के क्षेत्रों से भी विद्यार्थी अपने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ परीक्षा देने पहुंचे। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पहले सत्र में सुबह 10 से 11:30 बजे तक मानसिक योग्यता परीक्षण (एमएटी) का प्रश्नपत्र हुआ। इसमें विद्यार्थियों से तर्कशक्ति, मानसिक क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच से जुड़े प्रश्न पूछे गए। वहीं, दूसरे सत्र में दोपहर दो से 3:30 बजे तक शैक्षिक योग्यता परीक्षण (एसएटी) आयोजित किया गया। इसमें विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर 227 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 218 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि सात विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा अधीक्षक हरिंद्र सिंह और उप परीक्षा केंद्र अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई गई।
विज्ञापन

बाक्स
चार साल तक हर माह मिलेगी छात्रवृत्ति
एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस तरह चयनित विद्यार्थी को चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

शमशेर स्कूल नाहन में बने परीक्षा केंद्र से छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संव

शमशेर स्कूल नाहन में बने परीक्षा केंद्र से छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें