फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यमुना तट से देवीनगर राम मंदिर तक 24 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रा

विज्ञापन
24 नवंबर से शुरू होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्री राम सेवा समिति पांवटा साहिब इकाई की ब
विज्ञापन
देईजी साहिबा मंदिर परिसर में होगा अखंड रामायण पाठ, नागा बाबा और संत-महात्मा होंगे शामिल
विज्ञापन

श्रीराम सेवा समिति की पहली बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश चौहान बने प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्रीराम सेवा समिति पांवटा साहिब की पहली बैठक रविवार को प्राचीन देईजी साहिबा मंदिर परिसर में हुई। तोता राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अधिवक्ता ओम प्रकाश चौहान को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। साथ ही 24 नवंबर को धार्मिक आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया।
समिति की ओर से 24 नवंबर को सुबह मां यमुना के तट से देवीनगर स्थित श्रीराम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद देईजी साहिबा मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ होगा। कार्यक्रम में हिमाचल मंडल के महंत नागा बाबा चेतन्य गिरि महाराज (गौरी शंकर आश्रम, सैंज, कुल्लू) सहित हिमालय क्षेत्र के नागा बाबा और संत-महात्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन

इनसेट -
ये होंगे कार्यकारिणी में शामिल
सुनील कुमार को महासचिव, मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, रंजीत शर्मा और लाल सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दिनेश शर्मा ठेकेदार को उपाध्यक्ष चुना गया। अर्जुन शर्मा और सुदेश तोमर सचिव, विकास वालिया सह सचिव, दिनेश शर्मा और पदम गर्ग सह संगठन सचिव तथा प्रताप सिंह और श्याम सिंह कानूनी सलाहकार होंगे।
विज्ञापन

महंत नागा बाबा चेतन्य गिरि महाराज को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। तहसीलदार पांवटा साहिब एवं श्री देईजी साहिब मंदिर अधिकारी और तोता राम शर्मा मुख्य सलाहकार होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में संत राम पुंडीर, राजेंद्र चौहान, राकेश तोमर, अमित शर्मा, विक्की चौहान और राघव शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें