फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में जनसेवा के कार्य करता आ रहा है निरंकारी मिशन : विनय

विज्ञापन
ददाहू अस्पताल में रक्तदान शिविर के दौरान विस उपाध्यक्ष विनय कुमार व अन्य। संवाद
विज्ञापन
ददाहू में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर बोले विधानसभा उपाध्यक्ष
विज्ञापन


52 यूनिट रक्त एकत्रित कर जिला ब्लड बैंक अधिकारी को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। नर सेवा नारायण सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए निरंकारी मिशन के सौजन्य से रविवार को सिविल अस्पताल ददाहू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 52 यूनिट रक्त एकत्रित करके जिला ब्लड बैंक अधिकारी को सौंपा गया। शिविर का शुभारंभ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने संत निरंकारी मिशन के पुनीत कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में उपकार व सेवा के कार्यों में निरंकारी मिशन सदैव तत्पर व अग्रणी है। यह मिशन जनसेवा, जनभावना, व्यवहार, आचरण व अच्छाइयों के साथ समाज में विलुप्त हो रही चीजों को जीवित रखता है। इनकी सेवा भावना समाज में सद्भाव, एकता और सहानुभूति का संदेश देती है।
विज्ञापन

मिशन के जोनल प्रभारी विवेक कालिया ने कहा कि मानव का खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। इसको ध्यान में रखते हुए मिशन सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। मिशन अभी तक आठ लाख यूनिट रक्त एकत्रित कर चुका है। मिशन की ओर से दो ब्लड बैंक भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व निरंकारी मिशन के सेवादारों ने सिविल अस्पताल ददाहू की सफाई भी की। इस मौके पर जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जसवाल, सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर, नायब तहसीलदार ददाहू सुरेश कुमार, संयोजक कौशल्या अग्रवाल, मुखी खजान सिंह, सिया राम, खत्री राम, रती राम, अमर सिंह व मित्र सिंह तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें