फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वार्षिक समारोह में स्कूल में टॉपर रहे बच्चों को नकद राशि देकर किया पुरस्कृत

विज्ञापन
न्यू वे पब्लिक स्कूल शंभूवाला के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्र को पुरस्कृत करते प्रबंधक निदेश
विज्ञापन
आज खास से संबंधित खबर
विज्ञापन

शिक्षा पृष्ठ पेज नंबर-5 की लीड खबर
सचित्र
वार्षिक समारोह में नकद राशि देकर नवाजे मेधावी विद्यार्थी
न्यू वे पब्लिक स्कूल शंभूवाला के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को मिला सम्मान
मेरा सिरमौर बड़ा प्यारा.., और तेरी मिट्टी में मिल जांवा.., पर दी प्रस्तुति ने बटोरीं तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। न्यू वे पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शंभूवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल हेल्प मी सोसायटी की निदेशक रिहाना आलम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कैशसेड सोसायटी के निदेशक प्रणव अग्रवाल व स्कूल के प्रबंधक निदेशक चमन तोमर विशेष अतिथि रहे। स्कूल की ओर से विनिता राणा और कविता देवी ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया।
मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इसके बाद स्कूली छात्रा जाहनवी ने शास्त्रीय संगीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। प्रबंधक निदेशक चमन तोमर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखा। इसके जरिए उन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में स्कूल की उपलब्धियों का वर्णन किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें छठी कक्षा के देवांश व तान्सु ने भगवत गीत में श्री कृष्ण व अर्जुन के संवाद प्रस्तुत किए। प्राची व तनिष्का थापा ने रामायण कथा सार पेश किया। यशिका पंडित ने संस्कृत में भागवत कथा के श्लोक सुनाकर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा के चारू, प्रतिका, शीतल, सिमरन, वृंदा, आहाना ने नाटी नाटी सिरमौरी वालिए... और ऊंची-ऊंची चूड़धार की चोटिया, मेरा सिरमौर बड़ा प्यारा.., दरोगा जी इन छोरूआं नू देयां समझाई..., पहाड़ी गीतों पर शानदार नाटी पेश कर तालियां बटोरीं।
छठी कक्षा के देवांश, कुणाल आदि ने ये मेरा इंडिया..., तेरी मिट्टी में मिल जांवा..., आदि देशभक्ति गीतों को सुनाकर रंग जमाया। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने रोली पोली गाने पर मनभावन नृत्य की प्रस्तुति दी। हरमनजीत ने सिख धर्म के बारे में प्रकाश डाला। दीपक व दोस्तों ने नेपाली नृत्य की प्रस्तुति दी।
अंत में मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों ने शिक्षा, खेल और दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें दसवीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेने पर आदित्य तोमर, 93 प्रतिशत अंक लेने पर आहाना, 92.8 प्रतिशत अंक लेने पर चारू समेत दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे कनन, विपुल, किरण आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक निदेशक ने स्कूल में टॉपर रहे आदित्य तोमर को 5100 रुपये की राशि प्रदान की। जबकि आहाना और चारू को 2500-2500 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। चमन तोमर ने भविष्य में आदित्य तोमर से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर पुष्पा थापा, रजनी तोमर, सुनील शर्मा, लक्की, संदीप, ललित, राधिका, अरूणा समेत अभिभावक, स्कूल स्टॉफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
-संवाद

न्यू वे पब्लिक स्कूल शंभूवाला के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्र को पुरस्कृत करते प्रबंधक निदेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें