फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार स्कूल में शिक्षकों-गैर शिक्षकों के नए पदों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन/नौहराधार/रोनहाट/संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के पहले सीबीएसई संबद्ध पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार के लिए प्रदेश सरकार ने सौगातों का पिटारा खोल दिया है। दुर्गम क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों के नए पदों को स्वीकृति प्रदान की है। ऐसे में अब यहां पर स्कूल स्टाफ पदों की संख्या 50 से अधिक हो चुकी है।

विद्यालय में मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, ज्योग्राफी समेत संगीत विषय की पढ़ाई को भी मंजूरी दी गई है। इस फैसले से ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, बहुआयामी और रोजगारपरक शिक्षा का सीधा लाभ मिलेगा। विद्यालय में संगीत विषय शुरू होने से संस्कृति और कला के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होगी। विशेषज्ञ शिक्षकों की देखरेख में अब विद्यार्थियों की सुर-ताल की समझ और छिपी हुई संगीत प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। यह कदम न केवल बच्चों की रचनात्मकता को नई उड़ान देगा, बल्कि भविष्य में कला और संगीत के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छा रखने वाले होनहारों के लिए सफलता के नए द्वार भी खोलेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई पैटर्न पर चल रहे इस प्रतिष्ठित पीएम श्री स्कूल में शिक्षकों के सभी 42 और गैर शिक्षकों के 11 पद भरने के बाद हर कठिन विषय में विशेषज्ञ शिक्षकों का गहन मार्गदर्शन मिल सकेगा। इससे स्कूल में प्रतिस्पर्धात्मक पढ़ाई का माहौल बनेगा और बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यहां के बच्चे अव्वल रहकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
हालांकि पीएम श्री स्कूल में अब तक नियमित प्रधानाचार्य नहीं है, इससे व्यवस्थाओं को संभालने और उचित निर्णय लेने में काफी परेशानी हो रही है। यदि सरकार यहां नियमित प्रधानाचार्य भेजे तो व्यवस्थाएं बेहतर हो सकती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ओपी ठाकुर, मोनिका ठाकुर, राधादेवी, देवराज शर्मा, गरीबों देवी, कमला देवी ने इस सौगात के लिए रेणुका जी के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक के व्यक्तिगत प्रयासों से इस दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को एक नई और आधुनिक ऊंचाई मिली है। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से शिक्षकों और गैर शिक्षकों के नए पदों पर नियुक्तियां भी शीघ्र करने की मांग की है ताकि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान ही विद्यार्थियों को इसका पूरा लाभ मिलना शुरू हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें