-ददाहू पंचायत में एक ही दिन में 36 लोगों ने किया आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर नए मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पहली अप्रैल 2026 को 18 वर्ष की आयु पुरी कर चुके युवक व युवतियों के नए मत (वोट) बनाने का प्रावधान रखा गया है।
पंचायत घरों में नए मत बनाने की प्रक्रिया को निभाया जा रहा है। नए मत बनाने की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है। इसके साथ ही नए मतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। ददाहू पंचायत में सोमवार को पहले ही दिन में 36 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन्होंने फार्म नंबर दो को भर कर वोट बनाने के लिए अपनी दावेदारी की है।
ददाहू पंचायत के सचिव व बीएलओ रणबीर सिंह ने पहले ही दिन 36 आवेदन फार्म प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि 23 से 28 मार्च के बीच नवोदित मतदाताओं को वोट बनाने का एक ओर मौका दिया जा रहा। जो लोग किसी कारणवश अभी तक अपना वोट नहीं बनवा पाए हैं वे अपना वोट बनवा सकते हैं।