फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मिनी जू रेणुकाजी में मादा ईमू की एंट्री, दो हुई संख्या

विज्ञापन
मिनी जू रेणुका जी में हुई मादा ईमू की ऐंट्री। संवाद
विज्ञापन
मिनी जू रेणुकाजी में मादा ईमू की एंट्री, दो हुई संख्या
विज्ञापन

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा ईमू का जोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। मिनी जू रेणुकाजी में पल रहे एकमात्र नर ईमू को नया जीवन साथी मिल गया है। मंगलवार देर शाम को एक मादा ईमू (शतरमुर्ग) की रेणुकाजी में एंट्री हुई है। इससे रेणुकाजी में ईमुओं की संख्या बढ़कर दो हो गई है। अब नर व मादा ईमू का यह जोड़ा खुले और आराम देय बाड़े में एक साथ जीवन यापन करेगा।

मादा ईमू को कांगडा जिले के गोपालपुर जू से रेणुका लाया गया है। ईमू का यह जोड़ा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। हालांकि विभाग ईमुओं की संख्या को दो से अधिक बढ़ाने के पक्ष में अब नहीं है लेकिन मिनी जू रेणुकाजी में आवश्यकता अनुसार अन्य जानवरों की संख्या को बढ़ाने की विभाग तैयारी कर रहा है। कुछ दिन पूर्व ही देवकी नामक एक मादा भालू को भी रेणुकाजी लाया गया था।
विज्ञापन


आगामी मई माह में यहां टाईगर के नए जोड़े को लाए जाने की भी योजना है। इसके लिए यहां टाईगर के आधुनिक व नए बाड़े (एंक्लोजर) का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ डॉ. शाहनवाज अहमद भट्ट ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी में नई मादा ईमू को लाया गया है। उन्होंने कहा कि मिनी जू रेणुकाजी में अन्य जानवरों की संख्या बढ़ाए जाने के प्रयास भी जारी हैं।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें