फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एचआरटीसी नाहन डिपो के बेड़े में शामिल हुईं आठ नई इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
-25 हुई इलेक्ट्रिक बसों की संख्या, ग्रामीण और दूरदराज के रूटों पर बढ़ेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पुरानी बसों की कमी से प्रभावित सिरमौर की परिवहन व्यवस्था को नाहन डिपो में शामिल हुईं आठ नई इलेक्ट्रिक बसों से राहत मिलने की उम्मीद है। इन बसों के पहुंचने के बाद डिपो के इलेक्ट्रिक बस बेड़े की संख्या 25 हो गई है। नई बसों को महत्वपूर्ण और ग्रामीण रूटों पर उतारने की तैयारी है, जिससे लंबे समय से बस सुविधा की कमी झेल रहे क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।
नाहन डिपो में इलेक्ट्रिक बस सेवा चार अगस्त से शुरू की गई थी। इससे पहले पुरानी बसों के कंडम होने और कई बसों की निर्धारित अवधि पूरी होने के कारण करीब 153 रूट प्रभावित हो रहे थे। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में पड़ रहा था, जहां यात्रियों को नियमित बस सेवा नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

नाहन डिपो को कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने की योजना के तहत पहले चरण में 15 और दूसरे चरण में 2 बसें मिल चुकी थीं। अब आठ और बसें मिलने से निर्धारित संख्या पूरी हो गई है। इन बसों को सराहां, रेणुकाजी, हरिपुरधार, बेचड़ का बाग सहित नाहन मुख्यालय से जुड़े विभिन्न रूटों पर संचालित किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार नई बसों को अन्य प्रभावित रूटों पर भी लगाया जा सकता है।
नई बसों के शामिल होने से नाहन डिपो के बेड़े में निगम की कुल बसों की संख्या करीब 130 हो गई है। इससे लंबे रूटों के साथ स्थानीय और ग्रामीण परिवहन सेवाओं को भी बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नाहन बस अड्डा प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि डिपो को आठ नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। उन्होंने कहा कि नई बसों से परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ निगम की आय में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें