नेरवा उत्सव कबड्डी में उप विजेता ट्रॉफी के स्कॉलर्स क्लब टीम कोच स्कूल के निदेशक डॉ. एनपीएस नार
डॉ. एनपीएस नारंग ने खिलाड़ियों और कोच को दी बधाई
कहा- खेलों से मजबूत होती है टीम भावना और आत्मविश्वास
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नेरवा उत्सव-2026 के तहत 9 और 10 अक्तूबर को आयोजित शहीद श्याम सिंह भिखटा स्मारक वॉलीबॉल एवं कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में स्कॉलर्स कबड्डी क्लब पांवटा साहिब की टीम ने शानदार खेल भावना और कड़े संघर्ष के दम पर उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों सहित कोच अतर सिंगटा और नारायण चौहान को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहीद श्याम सिंह भिखटा की स्मृति को समर्पित इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
डॉ. एनपीएस नारंग ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। साथ ही पारंपरिक भारतीय खेलों को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
टूर्नामेंट के प्रायोजक नेरवा के सोहन शर्मा रहे, जबकि मॉडर्न स्पोर्ट्स वियर एंड इक्विपमेंट ने भी आयोजन में सहयोग दिया।-