फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंतर महाविद्यालय हॉकी में चैंपियन बन ओवरऑल ट्रॉफी जीनीं बेटियां

विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय हॉकी चैंपियन व ओवर ऑल ट्राफी जीत कर लौटी पांवटा साहिब कॉलेज की छात्राएं प्राचा
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन

पुरुष वर्ग हॉकी की टीम भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में उपविजेता रही
विजेता-उप विजेता टीमों का पांवटा साहिब लौटने पर प्राचार्य, स्टाफ ने किया भव्य स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब की टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में महाविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। पांवटा साहिब कॉलेज टीम ने महिला वर्ग में विजेता बनने के साथ-साथ ओवरऑल ट्रॉफी भी अपने नाम की है।

वहीं, महाविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान तथा महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने दोनों टीमों का गर्मजोशी से स्वागत किया और खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने दोनों हॉकी टीमों के खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना की। उन्होंने टीमों के साथ शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी प्रो. जफर अली को इस शानदार उपलब्धि के लिए विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रो. जफर अली के कुशल मार्गदर्शन, अथक प्रयासों और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण के कारण महाविद्यालय खेलों के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उनकी असाधारण उपलब्धियां न केवल महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग एवं सभी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। महिला टीम की ओर से चैंपियनशिप और ओवरऑल ट्रॉफी जीतना तथा पुरुष टीम का उपविजेता रहना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. जसवंत सैनी, प्रो. विम्मी रानी, प्रो. स्वामी नाथ, प्रो. रिंकू अग्रवाल, प्रो. डीएस तोमर, प्रो. संजीव कुमार तथा प्रो. नीलम भी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों हॉकी टीमों और प्रो. जफर अली को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें