फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसएफआई सिरमौर के नीरज अध्यक्ष, वंश गौतम सचिव निर्वाचित

Mon, 19 Oct 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
नाहन में एसएफआई के जिला सम्मेलन के दौरान नारेबाजी करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
जिला कमेटी में 25 सदस्य शामिल, फीस वृद्धि, बेरोजगारी और छात्र सुविधाओं के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की सिरमौर जिला कमेटी का 31वां वार्षिक सम्मेलन रविवार को नाहन में हुआ। सम्मेलन में जिले के सात महाविद्यालयों और पांच स्कूलों के 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें नीरज को जिला अध्यक्ष और वंश गौतम को जिला सचिव चुना गया। साथ ही, 25 सदस्यीय जिला कमेटी और नौ सदस्यीय सचिव मंडल का गठन किया गया।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में एसएफआई हिमाचल प्रदेश के राज्य सहसचिव पवन कुमार ने शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), फीस वृद्धि, पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी को युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रमुख मुद्दे बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष जरूरी है।
विज्ञापन

पवन कुमार ने प्रदेश में युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने छात्रों से शिक्षा, रोजगार, लोकतंत्र और सामाजिक समानता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन में छात्र संघ चुनाव बहाल करने, पीटीए फीस, एनईपी-2020, सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष, कॉलेजों में जीएससीएएसएच कमेटियों के गठन और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला सचिव वंश गौतम ने कहा कि एसएफआई आने वाले समय में फीस वृद्धि, पीटीए फीस और छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों पर आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने जिले के शिक्षण संस्थानों में संगठन का विस्तार करने की बात भी कही। सम्मेलन के समापन सत्र में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नीरज ने कहा कि सम्मेलन संगठन की राजनीतिक और सांगठनिक परिस्थितियों की समीक्षा करने के साथ ही भविष्य की कार्ययोजना तय करने का मंच है। उन्होंने कहा कि नई जिला कमेटी सिरमौर में छात्र आंदोलन को मजबूत करने के लिए काम करेगी। सम्मेलन के स्वागत सत्र में किसान सभा के जिला सचिव धनीराम ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सम्मेलन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

नाहन में एसएफआई के जिला सम्मेलन के दौरान नारेबाजी करते छात्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें