फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नेडा खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का काम अधर में लटका, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदोली पाटनी गांव के लिए नेडा खड्ड से बन रही है उठाऊ पेयजल योजना
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गर्मियों से पहले काम पूरा करने की उठाई मांग
गर्मियों में होती है भीषण पेयजल किल्लत
खच्चरों पर सप्लाई करता है विभाग यहां गर्मियों में पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। क्षेत्र की नेडा खड्ड से इंदोली पाटनी गांव के लिए बन रही उठाऊ पेयजल योजना का काम अधर में लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि बजट न होने के कारण इस योजना में होने वाला बिजली का काम नहीं हो पाने से परियोजना लटकी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना से दुगाना पंचायत के आधा दर्जन उपगांवों को पानी मिलना था। इन गांवों में गर्मियों में भयंकर पानी की किल्लत हो जाती है। सड़क सुविधा न होने के कारण विभाग खच्चरों से इन गांवों में पेयजल आपूर्ति करता है। इस सब को देखते हुए यहां के लिए यह योजना बनाई गई थी। जलशक्ति विभाग अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के तहत इस योजना पर पौने दो करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। बावजूद उसके लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने इसकी पाइपें और संग्रहण टैंक का काम पूरा करवा दिया है लेकिन जो बिजली का काम होना है वो पूरा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि विभाग के पास बिजली बोर्ड को देने के लिए फंड नहीं है। ऐसे में बिजली बोर्ड ट्रांसफार्मर लगवाने और बिजली लाइन बिछाने का काम नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों अतर सिंह, राम लाल, बहादुर सिंह, गुमान सिंह, सीता राम आदि ने बताया कि पाटनी में गर्मियों के मौसम में एक किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि गर्मियों से पहले इस योजना का काम पूरा किया जाए ताकि इस बार गर्मियों में ग्रामीणों को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग उपमंडल कफोटा के कनिष्ठ अभियंता रणदीप सिंह ने बताया कि लाइन बिछाने, स्टोर टैंक और स्रोत टैंक का काम पूरा हो चुका है। सिर्फ बिजली का काम शेष रह गया है जैसे ही बजट उपलब्ध होगा बिजली का काम पूरा करके इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा।
..........संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें