फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने छात्रों को सिखाए आपदा से बचने के तरीके

विज्ञापन
संगड़ाह महाविद्यालय में विद्यार्थियों को आपदा से बचाव व यंत्रों की जानकारी देते एनडीआरएफ टीम के - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह कॉलेज में मंगलवार को 14वीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) नूरपुर ने छात्रों को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के उपाय बताए। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ के जवानों ने मॉकड्रिल भी की जिसके जरिए छात्रों को आपदा में फंसे लोगों की जान को बचाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड के 107 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार संगड़ाह राजीव रांटा, पुलिस थाना प्रभारी मेहरचंद, 14वीं एनडीआरएफ टीम के सहायक कमांडेंट सागर सिंह पाल, निरीक्षक अमर उज्जैन, निरीक्षक आनंद कुमार, कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. जयपाल तोमर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार, एनसीसी प्रभारी प्रो. अमरा ठाकुर, भारत स्काउट एंड गाइड के प्रभारी प्रो. विनोद शर्मा, डॉ. नीलम कुमारी के अलावा शैक्षिक व गैर शैक्षिक वर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें