फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बालिकाओं ने सीखा आपदा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं ने सीखा आपदा प्रबंधन
विज्ञापन

कालाअंब में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय ने दी कैडेट को अहम जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश की प्रथम (बालिका) स्वतंत्र वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, सोलन की ओर से सिरमौर जिले के हिमालयन संस्थान कालाअंब में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से 560 बालिकाएं भाग ले रही हैं।
शिविर के कमांडेंट कर्नल संजय शांडिल्य ने बताया कि पांचवें दिन आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ-जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (उपायुक्त कार्यालय परिसर) सिरमौर से समन्वयक राजन कुमार शर्मा व अरविंद चौहान ने आपदा प्रबंधन विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाषण व अपने अनुभवों को इन कैडेट्स के साथ साझा किया। इस महत्वपूर्ण जानकारी को कैडेट्स के साथ साझा करने के लिए शिविर कमांडेंट ने आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन सिरमौर का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मेजर तरुणा, शिविर प्रशासनिक अधिकारी समेत एसोसिएट एनसीसी अधिकारी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें