फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब कॉलेज के एनसीसी कैडेटस ने किया आईएमए का भ्रमण

विज्ञापन
आईएमए देहरादून भ्रमण पर पहुंचे पांवटा साहिब कॉलेज एनसीसी कैडेटस, प्राचार्य व एनसीसी प्रभारी क
विज्ञापन
प्राचार्य ने कहा, कैडेटस सीखते हैं अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा भावना
विज्ञापन

कैडेट्स ने गौरवशाली सैन्य परंपराओं को समझा और पासिंग आउट परेड देखी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब एनसीसी कैडेट्स ने इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून का भ्रमण किया। 60 कैडेट्स को भारतीय सेना की गौरवशाली सैन्य परंपराओं को समझने तथा आईएमए की भव्य पासिंग आउट परेड को प्रत्यक्ष रूप से देखने का सौभाग्य मिला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. सुलक्षणा शर्मा, प्रो. अमिता जोशी, एनसीसी (एसडब्ल्यू) की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी तथा एनसीसी (एसडी) के सीटीओ प्रो. संदीप शर्मा भी कैडेट्स के साथ उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कैडेट्स को अत्यंत प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्हें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा के महत्व से भी अवगत करवाया। प्राचार्य के प्रेरक शब्दों ने कैडेट्स के मनोबल को और अधिक ऊंचा किया।
विज्ञापन


एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी तथा सीटीओ प्रो. संदीप शर्मा ने बताया कि आईएमए की पीओपी को प्रत्यक्ष रूप से देखना कैडेट्स के लिए एक अविस्मरणीय और अत्यंत शिक्षाप्रद अनुभव है। उन्होंने कहा कि यह दौरा कैडेट्स के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब की एनसीसी सीनियर विंग एवं सीनियर डिविजन के कुल 60 कैडेट्स ने प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री अकादमी (एसडी), देहरादून) का शैक्षिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

कैडेट्स ने सभ्य कैडेट्स की अनुशासित और सटीक ड्रिल, अंतिम पग की परंपरा, तथा परेड की अद्भुत भव्यता को करीब से देखा, जिसने उनमें देशभक्ति, समर्पण और सैन्य सेवाओं में कॅरिअर बनाने की गहरी प्रेरणा जगाई। पीओपी के पश्चात अधिकारियों ने कैडेट्स को आईएमए का इतिहास, प्रशिक्षण प्रक्रिया, चेटवुड क्रेडो, तथा नेतृत्व निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी तथा सीटीओ प्रो. संदीप शर्मा ने बताया कि भ्रमण अत्यंत सफल रहा और सभी 60 कैडेट्स नई ऊर्जा, प्रेरणा और गर्व की भावना के साथ महाविद्यालय लौटे हैं।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें