फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पंदुइनी स्कूल की नव्या ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

Tue, 20 Oct 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय पंदुइनी की छात्रा नव्या पुरस्कार प्राप्त करते हुए। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
200 मीटर में पहला और 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान
विज्ञापन

अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय पंदुइनी की छात्रा नव्या ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नव्या ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम और 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
नव्या पुत्री सतपाल, की इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और पंदुइनी गांव में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के दम पर नव्या का चयन अब बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहां वह जिला स्तर पर हासिल की गई सफलता को दोहराने के लिए मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक (पीईटी) बलदेव सिंह ने नव्या की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि छात्रा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला में 15 से 18 अक्तूबर तक आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव्या राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिला का गौरव बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें