फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विधानसभा में गूंजा नावघाट सिंघपुरा भगानीपुल मुद्दा

विज्ञापन
दो सितंबर को अमर उजाला द्वारा उठाया गया नावघाट का मुद्दा विधानसभा में गंूजा: संवाद
विज्ञापन
विधानसभा में गूंजा नावघाट सिंघपुरा भगानीपुल मुद्दा
विज्ञापन

विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने नावघाट पुल पर मांगा जवाब
‘अमर उजाला’ की ओर से उठाया गया 44 करोड़ से बन पुल का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विधायक सुखराम चौधरी ने विधानसभा में अंतरराज्यीय संपर्क मार्ग पर यमुना पुल पर 44 करोड़ रुपये से बने नावघाट सिंघपुरा भगानी पुल का मुद्दा उठाया। विधायक पांवटा साहिब ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण मंत्री से जवाब मांगा।

बता दें कि 2 सितंबर को हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर एप्रोच रोड नहीं बनने से 44 करोड़ लागत से तैयार नावघाट पुल को लेकर ‘अमर उजाला’ में मुद्दा उठाया था। इसमें भूमि अधिग्रहण नहीं हो पाने से अब तक पुल शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जिसमें कहा कि सीआरएफ योजना के तहत उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर नावघाट पुल को ढ़ाई साल में उत्तराखंड सरकार ने तैयार करवा दिया है लेकिन हिमाचल की तरफ से मात्र 650 मीटर भूमि अधिग्रहण नहीं हो पाने से पुल शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि विधानसभा में नावघाट पुल के बारे में पूछे सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार इस विषय में गंभीर है। हाल ही में उत्तराखंड दौरे के दौरान सीआरएफ योजना में बने नावघाट पुल के बारे में चर्चा की गई है। भूमि मालिक से भी बातचीत की जा रही है। दिक्कतों को दूर कर भूमि अधिग्रहण करने के प्रयास जारी हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें