फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रजाना स्कूल की सात छात्राएं जिला स्तर पर मनवाएंगे प्रतिभा का लोहा

विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद के लिए चयनित रजाना स्कूल की छात्रा खिलाड़ी व शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

रजाना स्कूल की सात छात्राएं जिलास्तर पर खो-खो में दिखाएंगी प्रतिभा
हरिपुरधार में हुई अंडर-19 खेलकूद में खो-खो स्पर्धा के लिए हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय जमा दो विद्यालय रजाना की सात छात्राएं जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। हरिपुरधार में आयोजित हुई अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खो-खो स्पर्धा के लिए इनका चयन जिला स्तरीय खेलकूद के लिए हुआ है। यह छात्राएं अब पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा में 18 से 21 सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
रजाना विद्यालय के डीपीई व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला सिरमौर इकाई के अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर ने बताया कि विद्यालय की आरुषि ठाकुर को इस खेल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर खो-खो स्पर्धा के लिए आरूषि, रितिका, नर्मदा, तुनश्री, प्रिया, कविता, कृतिका जिला स्तरीय संगड़ाह जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें