फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नंदलाल बने डिग्री कॉलेज ददाहू के पीटीए अध्यक्ष

विज्ञापन
ददाहू कॉलेज में पीटीए की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी के चुनाव में नंदलाल शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित हुई अभिभावकों की बैठक में जगपाल सिंह को उपप्रधान, प्रो. रमेश कुमार को सचिव नियुक्त किया गया।
इंद्र प्रकाश को सह सचिव, सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष, खेमानंद शर्मा को मुख्य सलाहकार, जगदीश को तकनीकी सलाहकार, प्रो. बबीता मेहता को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया। प्रो.नीलम कुमारी, प्रो.दिनेश कुमार, डॉ. मिल्ला राम, सत्यानंद, सुमन बाला, जय राम शर्मा व विमला देवी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने नए पीटीए की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के उत्थान व अन्य गतिविधियों में पीटीए का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पीटीए के नए पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह कॉलेज की तमाम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और विद्यार्थियों की हौंसला आफजाई भी करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें