फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महासू महाराज के जयकारों से गूंज उठा खोदरी माजरी

विज्ञापन
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जौंनसार से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के खोदरी माजरी पहुंचे महासू
विज्ञापन
जौनसार क्षेत्र से सिरमौर पहुंचे महासू देवता का भव्य स्वागत, दर्शन को उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र से महासू महाराज के खोदरी माजरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विकासनगर, पांवटा साहिब सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान पूजन, भजन-कीर्तन के बाद महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया।
खोदरी माजरी निवासी व्यवसायी डीएस ठाकुर के आवास पर महासू महाराज के पहुंचने पर ठाकुर परिवार ने उत्तराखंड से साथ आए जौनसारी परिवारों और अन्य श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित सिरमौर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेमपाल ठाकुर, नेतर चौहान, कमलेश शर्मा, ममता, सीमा, प्रदीप ठाकुर और शिक्षक सुरेश तोमर ने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं। जौनसार-बावर और सिरमौर के लोगों की महासू महाराज में गहरी आस्था है। उन्होंने कहा कि महासू देवता के जागरण और धार्मिक आयोजन लोक संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक एकता के प्रतीक हैं।
उन्होंने बताया कि महासू देवता के चार भाई माने जाते हैं। मुख्य मंदिर हनोल में बोठा महासू महाराज का है। मैंद्रथ में बासिक महाराज, थड़ियार में पवासी महासू महाराज और चालदा महासू महाराज चलायमान देवता के रूप में पूजे जाते हैं।
विज्ञापन

महासू महाराज के आगमन पर खोदरी माजरी का माहौल देर तक भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंचते रहे।-

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जौंनसार से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के खोदरी माजरी पहुंचे महासू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें