फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन पुलिस ने मामले में पंजाब और राजस्थान से दो आरोपी दबोचे, 4.50 लाख किए वसूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्किट के नाम पर नाहन में रह रहे व्यक्ति से ठगे थे 29.36 लाख रुपये
विज्ञापन


नाहन पुलिस ने मामले में पंजाब और राजस्थान से दो आरोपी दबोचे, 4.50 लाख किए वसूल

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दूसरे को नकदी वसूली होने पर नोटिस पर छोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन पुलिस ने 29.36 लाख रुपये की ठगी के मामले में राजस्थान और पंजाब निवासी दो आरोपियों को दबोचा। इस दौरान पुलिस की ओर से एक आरोपी से 4.50 लाख रुपये की वसूली भी कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नाहन की टीम ने 29.36 लाख की ठगी के मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान के सुशील मेघवाल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पंजाब के फाजिल्का से विशाल को दबोचा। इस दौरान विशाल से पुलिस ने 4.50 लाख रुपये की वसूली भी की है। वसूली के बाद पुलिस की ओर से आरोपी को नोटिस पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस थाना नाहन में इसी वर्ष जून महीने में एलआईसी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने शेयर मार्किट में पैसे लगवाने के नाम पर एक एप के जरिये 29.36 लाख की ठगी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि पहले उसने 55 हजार रुपये अपने बैंक खाते से फिर 4.50 लाख रुपये अपनी पत्नी के खाते से तथा 20 लाख रुपये अपने पिता के खाते से जमा करवाए थे। इसके अलावा अन्य पैसे भी बाद में उसने अपने खाते से एप में जमा करवाए थे लेकिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी को इंटरनेट के माध्यम से जानकारी मिली कि जिस एप पर उन्होंने पैसे लगाए हैं वह फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस की ओर से मामले में एक बैंक खाते से 13 लाख रुपये फ्रिज करवाए गए थे। इसके बाद अब दो आरोपियों को दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि मामले में कई आरोपी शामिल हैं, जल्द और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन



-पुलिस की ओर से 29.36 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य आरोपी को 4.50 लाख रुपये की वसूली के बाद नोटिस पर छोड़ा गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले में जल्द शेष आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।

-योगेश रोल्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें