जिला के तीन शहरी निकायों के 114 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा। नाहन एवं पांवटा नगर परिषद और राजगढ़ नगर पंचायत के लिए कुल 35534 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 18184 पुरुष तथा 17350 महिला मतदाता मतदान करेंगी। नाहन नगर परिषद के 13 वार्डों से 49, पांवटा नप के भी 13 वार्डों से 46 और राजगढ़ नगर पंचायत के सात वार्डों के लिए 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।
नाहन नप से ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
नाहन शहर के 13 वार्डों में मतदाताओं की कुल संख्या 17766 है। इनमें 8899 पुरुष और 8867 महिला मतदाता 49 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वार्ड नंबर-1 से तरन्नुम, मीना कंवर, शहनाज तथा श्यामा। वार्ड नंबर-2 से अनिता शर्मा, रुबीना अंसारी, बबीता सुमरा, भारती अग्रवाल, रजनी। वार्ड नंबर-3 से उपमा धीमान, नीमा कंवर, उमा ठाकुर तथा नीलम सैणी, वार्ड-4 से रेखा तोमर, सुनीता कंवर, रेणु सिंह। वार्ड नंबर-5 से पूजा कंवर, भारती शर्मा तथा मधु अत्रि। वार्ड नंबर-6 से योगेश गुप्ता और प्रकाश चंद बंसल। वार्ड नंबर-7 से संजीव पुंडीर, राकेश गर्ग, विशाल भारद्वाज तथा माइकल डिसूजा। वार्ड नंबर-8 से योगेश कुमार, कपिल गर्ग और नीति अग्रवाल। वार्ड नंबर- 9 विनोद कुमार भटनागर, आशुतोष गुप्ता, शुभम सैनी, बृजमोहन, मोहम्मद इखलाक, शबाना चौहान और सुभाष शर्मा। वार्ड नंबर-10 से कांता देवी, प्रेम लता तथा सरोज। वार्ड नंबर-11 से दीपा कल्याण, हरप्रीत कौर, रेखा रानी, महेंद्रो देवी, कौशल्या देवी तथा रेशमा रानी, वार्ड नंबर-12 से राम सिंह थापा, विनोद कुमार और अविनाश गुप्ता। वार्ड नंबर-13 से सोहन सिंह, अनमोल सिंह तथा प्रदीप कुमार।
पांवटा के इन पार्षदों के भाग्य का होगा फैसला
नगर परिषद पांवटा में कुल 15947 मतदाता 46 पार्षदों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें 8326 पुरूष और 7621 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-1 से पवन कुमार, सुमेर चंद और जसवंत कुमार। वार्ड नंबर-2 से अनिता, संदीपा तथा कविता। वार्ड नंबर-3 से धनवीर सिंह, वमन कुमार तथा हरजीत सिंह। वार्ड नंबर-4 से राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, हरप्रीत सिंह, मुकेश कुमार तथा हेमंत कुमार। वार्ड नंबर-5 से हरविंद्र कौर, शिवानी वर्मा तथा प्रीतम कौर। वार्ड नंबर-6 से सुमन, मोनिका वैध, सुलोचना और भावना चानना। वार्ड नंबर- 7 से इंद्रप्रीत कौर तथा उषा गुप्ता। वार्ड नंबर-8 से भारत भूषण, तेजपाल सिंह तथा संजय सिंघल। वार्ड नंबर-9 कविता रानी, नवीन, मधुकर डोगरी, विराजना तथा राजेश कुमार, वार्ड नंबर-10 से शबाना, हेमा कुमारी, राज तथा रेणु डोगरी। वार्ड नंबर-11 से कृष्णा देवी, सुषमा राणा, रीना, जसबीर कौर तथा मंजू शर्मा। वार्ड नंबर-12 से जसमेर सिंह तथा तोता राम। वार्ड नंबर-13 से सीमा, संगीता देवी, रंजीत कौर तथा प्रवीण लता।
राजगढ़ के इन पार्षदों के भाग्य का होगा फैसला
नगर पंचायत राजगढ़ में कुल मतदाता 1821 पार्षद के 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 959 पुरुष और 862 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-1 से प्रभा, रीना कुमारी तथा संतोष। वार्ड नंबर-2 से दया तथा सुमन, वार्ड। नंबर-3 से तरुण साहनी, दिनेश, दीपक तथा रामलाल। वार्ड नंबर-4 से अशोक, राकेश तथा राजेंद्र। वार्ड नंबर-5 से विमला कुमारी, मीरा तथा सीमा। वार्ड नंबर-6 से इंदिरा देवी तथा संतोष। वार्ड नंबर-7 से रविदत्त तथा सतीश।
सात बजे से मतदान, शाम को परिणाम : डीसी
उपायुक्त सिरमौर बीडी बडालिया ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से निर्वाचन के लिए तैनात अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन शहरी निकायों में रविवार प्रात: 7.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक ईवीएम से मतदान होगा। देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।